लोजपा पार्टी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

Updated at : 29 Jan 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
लोजपा पार्टी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

मधुपुर के खल्लासी मोहल्ला स्थित निजी आवास परिसर में बुधवार को लोजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के खल्लासी मोहल्ला स्थित निजी आवास परिसर में बुधवार को लोजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदेव पासवान उपस्थित रहे. बैठक में संदीप कुमार पासवान को सर्वसम्मति से झारखंड प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदेव ने कहा कि पार्टी ने संदीप को एक जिम्मेवारी वाला कार्य दिया. अब उनको संगठन को मजबूत करने व उसके विस्तार पर कार्य करने की जरूरत है. जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि पार्टी से मिली जिम्मेवारी पर खरा उतरने काम करेंगे. मौके पर प्रदेश महासचिव विद्या पासवान, राम सिंहाशन शर्मा, अनिता शर्मा, फैयाज अहमद, आनंद बिहारी चौरसिया, मानिकी राम पासवान, मो. गुलाम रब्बानी, विजय पासवान, अर्जुन पासवान, रतन गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुधीर यादव, उमाकांत, रंजीत दास, आमिर हुसैन, अविनाश पासवान, रंजन पासवान, सुभाष दास, संजू देवी, शंकरी पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola