ईद उल अजहा पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद

Updated:
विज्ञापन
ईद उल अजहा पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद

पालोजोरी में ईद उल अजहा त्योहार मनाया

विज्ञापन

पालोजोरी. ईद उल अजहा पर्व के अवसर पर मुसलिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी. साथ ही अल्लाह से देश में अमन चैन व शांति की दुआ मांगी. लोगों ने कहा कि ईद-उल-अजहा लोगों के लिए खुशियां लेकर आए. इस अवसर पर खरडंगाल, बरदडूबा व रघुवाड़ीह के संयुक्त ईदगाह में सुबह 8:10 बजे ईद-उल-अजहा का नमाज अदा की गयी. इमाम कारी हुसैन रिजवी ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई तथा मौलाना गुलाम सरवर के द्वारा तकरीर में हजरत इब्राहिम अली व सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कि जीवनी पर रौशनी डाली गयी एवं देश के लिए अमन ओ चैन की दुआ मांगी गयी. ईद-उल-अजहा की नमाजियों में मौलाना तस्लीम, मौलाना अयूब, अकरम रजा, मोहम्मद रमजान अंसारी, अबुताहिर, महमूद अंसारी, शहाबुद्दीन, मो. गुलाम रसूल, मो. मुशर्रफ, शरीफ मियां, मो.सकीबुल हसन, वारिस अख्तर, मो.अशरफ, मो.अफरोज, मो साबिर, मो.रुस्तम, मौलाना हसन रजा, मौलाना मेराजुद्दीन मिस्बाही, नसरुद्दीन, जमशेद, शमशेर, अफजल, शहबाज, जफरुद्दीन, बसारत अली, कमरुद्दीन,जाबिर, हफरुद्दीन, अनवर, इब्राहिम, जहिरुद्दीन, अज़हर, चौकीदार हैदर, मौलवी दाऊद, मुस्ताक, जेनुल, सरफराज ने नमाज अदा की एवं एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola