ePaper

महिलाओं ने सिंदूर की होली खेल मां को दी विदाई

Updated at : 03 Oct 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने सिंदूर की होली खेल मां को दी विदाई

करौं में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को दस दिनों तक चलने वाले दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर मां दुर्गा विभिन्न पराक्रम, शौर्य करुणामयी और सौम्य आदि नौ रूप देवी शक्ति के परम्पारिक बेल भरनी, दुर्गा सप्ती, चण्डी पाठ मां दुर्गा ध्यान मंत्र, दशमी पूजा, आरती, कुमारी कन्याओं का पूजन-भोजन, दुर्गा बंदना, असूर निधन कथा, सुहागिनों का सिंदूर खेला और विभिन्न मंदिरों में भजन व सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित दुर्गा मां के प्रतिमा को नम आंखों से विदाई कर स्थानीय राजा पोखर में विसर्जन किया गया. क्षेत्र के प्रतापपुर, गोविंदपुर, रान्हा, सिरिया, देवपुर, पंचगड़िया, डूमरतर, चांदचौरा, रानीडीह, केन्दबेरिया और आलमपुर आदि गांवों आये हजारों की संख्या में महिलाये, बच्चें और श्रद्धालु उपस्थित हो कर मां दुर्गा-प्रतिमाओं का विसर्जन का साक्षी बना. हालांकि बारिश के चलते खलल पड़ा पर फिर लोग पोखर के चारों डटे रहे. बताया जाता है कि करौं ग्राम देवी पूजा का अपना पूजा विधि है. यहां सामाजिक समरसता,आध्यामिक और संस्कृति का संगम देखने को मिलता. मौके पर पूजा समितियों वरिष्ठ पदाधिकारी व स्वयंसेवकों के अलावा थाना के पुलिस बल सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola