मां को सिंदूर पहना व खोइछा भर गढ़ परिवार की बहुओं ने नम आंखों से दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
मां को सिंदूर पहना व खोइछा भर गढ़ परिवार की बहुओं ने नम आंखों से दी विदाई

सारवां में धूमधाम से दुर्गा पूजा संपन्न

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान प्राचीन दुर्गा मंदिर में राज परिवार की प्राचीन परंपरा के अनुसार गढ़ की बहुओं ने मां की विदाई के पूर्व मां को सिंदूर पहना कर उनका खोइछा भरा और क्षेत्र के साथ परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए मां को नम आंखों से विदाई दी. इस दौरान महिलाओं के द्वारा सिंदूर खेला कर मां से अखंड सौभाग्य की कामना की गयी. साथ ही ढोल-नगाड़ा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. वहीं, बारिश पर आस्था भारी पड़ी, बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पुरानी परंपरा के अनुसार मां की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर विभिन्न मोहल्लों से होते सात किलोमीटर दूर सारवां के कदमा तालाब लाया, जहां राजशाही वाद्य यंत्र तुरही के जयघोष के साथ नम आंखों से लोगों ने मां को अगले साल आने का निमंत्रण देते हुए विसर्जन किया. शोभायात्रा में इतनी भीड़ उमड़ी की एक शिरा महतोडीह मोड़ तो दूसरा शिरा छह किलोमीटर बिशनपुर तक था. इस दौरान बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा, थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के साथ पुलिस बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जुटे रहे. वहीं, क्षेत्र के लाखोरिया स्टेट मंदिर, भईया मंडा, बनवरिया स्टेट दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर सारवां, सार्वजनिक वैष्णवी पूजा बधनी में भी शोभायात्रा निकाल कर मां को विदाई दी गयी. वहीं, लोगों ने परिवार के साथ मेले का लुत्फ उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola