ePaper

विजयादशमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 03 Oct 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
विजयादशमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

मधुपुर में हर्षोल्लास के साथ मना दुर्गा पूजा

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. महाअष्टमी व महानवमी को दुर्गा मंदिरों में पुष्पांजलि के लिए महिला व पुरुषों की भीड़ उमड़ पडा. पूजा में महिलाओं ने नारियल, केला, सेब, सिंदूर समेत अन्य सामग्री मां को अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की. चारों ओर मां दुर्गा के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था. पूजा पंडालों से मंत्रोच्चार हो रहा था. शहर की अधिकांश सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई. श्रद्धालुओं की भीड़ मां जगदंबा के दर्शन एवं पूजन को उमड़ पड़ी. शहर के थाना मोड़ स्थित सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, गांधी चौक पुरानी धर्मशाला दुर्गा मंदिर, रामचंद्र बाजार हटिया, डालमिया कूप स्थित पुलपार दुर्गा मंदिर, खलासी मोहल्ल, नवाडीह भेड़वा, डंगालपाड़ा, कालीपुर टाउन, रेलवे न्यू कॉलोनी, पंचमंदिर रोड, पथलचपटी, कॉलेज रोड, मछुआटांड़, लालगढ़ समेत प्रखंड के गड़िया, साप्तर, मिसरना, जगदीशपुर, बुढ़ैई, पाथरोल आदि जगहों में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से पूजा मनाया गया. वहीं, पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने गश्ती कर विधि व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola