फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

Updated at : 29 Jan 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक मो शाहिद की अध्यक्षता में जमुनियाटांड़, लालपुर, साप्तर व कुर्मीडीह की सहिया, सेविका सहित अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक मो शाहिद की अध्यक्षता में जमुनियाटांड़, लालपुर, साप्तर व कुर्मीडीह की सहिया, सेविका सहित अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में परिवार पंजी को भरनें, दीवार लेखन, फिंगर मार्किंग, प्रतिवेदन, प्रचार प्रसार, दवाई की खुराक तथा खिलाने के तरीके सहित कार्य दायित्व संबंधी विस्तारपूर्वक बताया गया. वहीं, उपाधीक्षक डाॅ शहीद ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन 10 फरवरी को आंगनबाड़ी सहित सभी एमडीए बूथ पर फाइलेरिया रोधी दवाई खिलायी जायेगी. साथ ही छुटे हुए व्यक्तियों 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा खिला जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्तियों को खाली पेट दवा नहीं खिलना है. गर्भवती महिला तथा अत्यंत गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं खिलानी है. कहा कि सभी स्वास्थ्य व्यक्तियों को अवश्य रूप से फाइलेरिया रोधी दवा खाना चाहिए ताकि फाइलेरिया होने से बचा जा सके. मौके पर डाॅ रंजीत कुमार श्रीवास्तव, एमटीएस तपन कुमार, अमरेंद्र कुमार झा, एमपीडब्ल्यू अजय कुमार दास, बिनोद कुमार दास, संजीव कुमार, मो तनवीर आलम, बीटीटी, सहिया साथी मौजूद थे. ————— फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola