Deoghar news : डीआरएम पहुंचे मधुपुर, मिनी कंट्रोल रूम व तकनीकी सिस्टम की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : डीआरएम पहुंचे मधुपुर, मिनी कंट्रोल रूम व तकनीकी सिस्टम की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य गुरुवार को मधुपुर स्टेशन पहुंचे और रेल सुरक्षा व संरक्षण की समीक्षा की

विज्ञापन

मधुपुर. आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य गुरुवार को मधुपुर स्टेशन पहुंचे और रेल सुरक्षा व संरक्षण की समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा को लेकर सहायक अभियंता कार्यालय के मिनी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर तकनीकी सिस्टम के कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी ली, साथ ही ट्रैक मेंटेनेंस, गैंगमैन की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा और संरक्षण को लेकर कंप्यूटर डाटा की भी जानकारी ली. डीआरएम ने सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने को लेकर गैग मेन द्वारा किये जा रहे ट्रैक पेट्रोलिंग को जीपीएस से जोड़ने की बात बतायी. उन्होंने कहा कि इससे ट्रेक की सुरक्षा व्यवस्था की विधिवत निगरानी होगी. इसके अलावा स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया. डीआरएम ने अधिकारियों से विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली. डीआरएम ने सभी कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. मौके पर स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर समेत आरपीएफ, जीआरपी के अलावे स्थानीय विभिन्न विभागो के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola