देवीपुर में बहुजन आर्मी ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन
देवीपुर में बहुजन आर्मी ने चलाया सदस्यता अभियान

देवीपुर में दर्जनों युवाओं ने थामा बहुजन आर्मी का दामन

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय में मंगलवार को बहुजन आर्मी के बैनर तले सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. सदस्यता अभियान बहुजन आर्मी जिलाध्यक्ष टिंकू कुमार दास के नेतृत्व में चलाया गया. वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान रंजन व प्रदेश सचिव संतोष दास उपस्थित रहे. इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में युवाओं जिसमें केदार दास, बासुकी दास, बीरेंद्र दास, पप्पू दास आदि ने बहुजन आर्मी का दामन थामा. इस अवसर पर सदस्यों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर व साहब काशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मौके पर मिथुन दास, पंचानन दास, अजय कुमार, बीरेंद्र दास, सुमित कुमार, गंगाधर दास, रितेश, सोनू कुमार, सुमन कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola