सारवां: वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के लिए किया जागरुकता

Updated:
विज्ञापन
सारवां: वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के लिए किया जागरुकता

सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला वीबीडी पदाधिकारी ने लिया जायजा

विज्ञापन

सारवां. जिला वीबीडी पदाधिकारी डाॅ अभय कुमार यादव ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिन्हा और मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे से प्रखंड क्षेत्र में वैक्टर जनित रोग मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनियां के रोकथाम और बचाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरुकता अभियान की जानकारी ली गयी. इस अवसर पर उनकी ओर से डेंगू प्रतिवेदन के अलावा प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा विस्तारपूर्वक की गयी. कहा वेक्टर जनित बीमारी से जागरूक होकर ही बचाव हो सकता है. कहा लगातार गांव में अभियान चले इसे लेकर कर्मियों को सतत दिशा निर्देश और मार्गदर्शन देते रहें. मौके पर डाॅ अभय कुमार, डाॅ सुबोध कुमार वर्मा, डाॅ अनुराधा, जपाइगो कंसल्टेंट सौम्या गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola