Deoghar News : वर्गवार सहायक आचार्य पद आवंटित कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : वर्गवार सहायक आचार्य पद आवंटित कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें : डीसी

जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिले के मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने व स्कूलों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिले के मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने व स्कूलों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया. डीसी ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो. साथ ही उन्होंने कहा कि कक्षा एक से पांच तक 1205 बच्चों और कक्षा छह से आठ तक 1415 बच्चों के समुचित अध्ययन के लिए सहायक आचार्य पदों का स्कूल वाइज वितरण स्वीकृत किया गया है. इससे विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात में संतुलन बना रहेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव होगा.

विद्यालय प्रबंधन समिति को अधिक सक्रिय बनायें

उन्होंने कहा कि सहायक आचार्य की प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया को तेज करें और विद्यालय भवनों के जीर्णोद्धार कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं जैसे शौचालय, पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था आदि की नियमित जांच की जायेगी. डीसी ने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति को अधिक सक्रिय बनाना होगा ताकि वे विद्यालय के सुचारू संचालन में योगदान दें. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे स्थानीय स्तर पर नियमित भ्रमण कर स्कूल की शिक्षा प्रणाली में व्याप्त कमियों को दूर करें. बैठक में विधायक प्रतिनिधि, डीइओ विनोद कुमार, डीएसइ मधुकर कुमार, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी सहित अन्य अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

मध्य विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर डीसी ने दिए सख्त निर्देश

अधिकारी नियमित भ्रमण कर स्कूल की शिक्षा प्रणाली में व्याप्त कमियों को दूर करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola