Deoghar News : जिला परिषद की दुकानों के बकायेदार की बंदोबस्ती होगी रद्द

Updated at : 28 Jan 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : जिला परिषद की दुकानों के बकायेदार की बंदोबस्ती होगी रद्द

विकास भवन में जिला परिषद की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्संग नगर स्थित जिला परिषद कार्यालय की जमीन पर पांच मंजिला भवन बनाया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : विकास भवन में जिला परिषद की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्संग नगर स्थित जिला परिषद कार्यालय की जमीन पर पांच मंजिला भवन बनाया जायेगा, जिसमें मल्टी स्टोरेज पार्किंग, मॉल, जिला परिषद का सदन सहित एक हजार व्यक्ति के बैठने के लिए बड़ा हॉल का निर्माण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पहले डीपीआर तैयार किया जायेगा, उसके बाद विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा. डीपीआर फाइनल होने के बाद पीपीपी मोड पर इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला परिषद के सारठ, देवघर और रोहिणी की दुकानों के बकायेदार को नोटिस भेजा जायेगा. बकाया किराया नहीं देने पर दुकानों की बंदोबस्ती रद्द कर दी जायेगी. बैठक में रोहिणी स्थित दुकानों की मरम्मत का निर्णय लिया गया. घोरमारा डाक बंगला परिसर में व्यावसायिक भवन बनाने पर भी चर्चा की गयी. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे होर्डिंग से टैक्स के लिए डेढ़ करोड़ रुपए का टेंडर करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान सारठ प्रखंड की जिप सदस्य पिंकी कुमारी ने पुराने प्रस्तावों का अनुपालन सही तरीके से नहीं किये जाने पर आपत्ति जतायी. उन्होंने कहा कि सारठ प्रखंड के कई घरों में चापानल अभी भी चहारदीवारी के अंदर किये गये हैं. इसके अलावा तत्कालीन सांसद के मद से निर्मित बगडबरा गांव में पीसीसी पथ का भुगतान की जांच रिपोर्ट संतोषजनक नहीं आयी है. सभी सदस्यों के क्षेत्र में एक समान योजना नहीं लेने के मुद्दे पर विरोध बैठक के दौरान सारवां प्रखंड के जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला परिषद को प्राप्त 15वें वित्त आयोग की राशि का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के बीच बराबर राशि से योजनाओं का चयन किया जाना चाहिए. किसी एक सदस्य का अधिक और किसी एक सदस्य का काम योजना लेना लेने पर अगली बैठक में पूर्ण रूप से विरोध किया जायेगा. देवघर प्रखंड की जिला परिषद सदस्य बीना देवी ने भी इस मामले में सहमति जताते हुए कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि से सभी सदस्यों के क्षेत्र में एक समान योजनाओं का चयन होना चाहिए. इसमें भेदभाव करना अनुचित होगा. देवघर प्रखंड के कदई गांव में जल जीवन मिशन योजना में घटिया स्तर के पाइप का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए जांच का प्रस्ताव दिया गया. बीना देवी ने सातर खरपोस व खिजुरिया छीट टोला में क्षमता के अनुसार विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया. बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने जांच की प्रक्रिया अधूरी रहने पर भी नाराजगी प्रकट की. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, डीडीसी नवीन कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य थे. डीडीसी ने कहा सत्संग नगर स्थित जिला परिषद कार्यालय की जमीन पर पांच मंजिला भवन में मल्टी स्टोरेज पार्किंग, मॉल, सदन सहित एक हजार व्यक्ति के बैठने के लिए बड़ा हॉल का निर्माण का प्रस्ताव लिया गया. डीपीआर फाइनल होने के बाद पीपीपी मोड पर इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. जिला परिषद की दुकानों के बकायेदार को नोटिस भेजा जायेगा. बकाया किराया नहीं देने पर बंदोबस्ती रद्द करने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. – नवीन कुमार, डीडीसी, देवघर हाइलाइट्स -विकास भवन में जिला परिषद की बैठक में कई निर्णय – सत्संग नगर स्थित जिला परिषद कार्यालय की जमीन पर बनेगा पांच मंजिला भवन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola