पालोजोरी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन के लिए हुई रायशुमारी

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन के लिए हुई रायशुमारी

पालोजोरी में संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ किया विचार विमर्श

विज्ञापन

पालोजोरी. कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय अधिकारी व कांग्रेस पर्यवेक्षक ने रायशुमारी की. इसमें हिमाचल प्रदेश के विधायक सह देवघर जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक मलिंद्र राजन, जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद शामिल हुए. इस दौरान देवघर जिलाध्यक्ष चयन के अलावे विधानसभा व प्रखंड स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक ने एक-एक कर प्रखंड स्तरीय अधिकारी व वरिष्ठ कार्यकताओं की राय जानी. वहीं, मलिंद्र राजन ने कहा कि कांग्रेस के पुराने गौरव को वापस लाने में हम सभी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. देश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बहुत जल्द सरकार बनने वाली है. इसके लिए हम सभी कांग्रेसियों को पार्टी की मजबूती के लिए की जान से जुटने की जरूरत है. सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के विचारों व पार्टी के सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराए. रायशुमारी में देवघर जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, पर्यवेक्षक सुरेन राम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक वर्मा, सारठ पर्यवेक्षक डॉ0 सिराज अंसारी, पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष शमशेर अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी, मंडल अध्यक्ष उत्तम राय, महमूद अंसारी, महासचिव ताज मोहम्मद, मिथिलेश चौधरी, साजिद अंसारी, हेमलाल मरांडी, जीवनाबाद पंचायत अध्यक्ष वासुदेव, गुलाम अंसारी, दुधनी पंचायत अध्यक्ष फिरोज अंसारी, बसहा पंचायत अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, धावा पंचायत अध्यक्ष कुतुल मियां, मटियार पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, बगदाहा पंचायत के मुखिया गोलक बिहारी यादव, बसबूटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी, बगदाहा पंचायत अध्यक्ष फिरोज अंसारी, प्रमोद चौधरी, रफीक अंसारी, प्रकाश यादव, दिलीप चौधरी, निमाई भंडारी, सलाउद्दीन अंसारी, विपुल मंडल, शाहजहां अंसारी, मनोज मिर्धा, मुस्तकीम अंसारी, करीमुद्दीन अंसारी, पालोजोरी मीडिया प्रभारी अनीश राजा थे. हाइलार्ट्स : संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ किया विचार विमर्श

कांग्रेस पार्टी की रायशुमारी में शामिल हुए हिमाचल के विधायक मलिंद्र राजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola