सारवां में चाय-पान की दुकानों में चुनावी आंकड़ों पर चर्चा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अंतिम चरण में संपन्न हुए गोड्डा लोकसभा चुनाव के बाद प्रखंड क्षेत्र के बाजारों के साथ ग्रामीण चौपाल व चाय-पान दुकान में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग हार-जीत का आकलन करते दिखे.
विज्ञापन
सारवां.
लोकतंत्र के महापर्व के सातवें व अंतिम चरण में संपन्न हुए गोड्डा लोकसभा चुनाव के बाद प्रखंड क्षेत्र के बाजारों के साथ ग्रामीण चौपाल व चाय-पान दुकान में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग हार-जीत का आकलन करते दिखे. कुछ लोग एनडीए की जीत के दावे करते दिखे तो वहीं कांग्रेस इंडी अलायंस के समर्थन में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर रहे थे. हालांकि, दोनों तरफ से भीतरघात की चर्चा खूब रही और नुकसान की भी आशंका जतायी गयी. फिर भी, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों दलों व इनके गठबंधन के लोग अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं. फिलहाल, सभी को चार जून आने वाले चुनाव परिणाम का इंतजार है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










