ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं होने से शिक्षक परेशान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं होने से शिक्षक परेशान

करौं के 134 स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के 134 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति दर्ज करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण प्रखंड के करीब 70 प्रतिशत सरकारी व सहायक अध्यापकों का उपस्थिति दर्ज नहीं होने से उन लोगों में चिंता होते जा रहा है. शिक्षकों का कहना है उपस्थित नहीं बनने से उन्हें विभाग द्वारा हाजिरी काटने का डर सता रहा है. बताया जाता है कि विभाग द्वारा ई विद्या वाहिनी में अपडेट किया जा रहा है, जिसके कारण स्थिति ऐसा हो गया है. इस संबंध में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय देवपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दासडीह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आसनसोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चकदहा सहित दर्जनों विद्यालयों के शिक्षकों ने विभाग से अविलंब इसमें सुधार लाने का मांग किया है. ताकि उन लोगों का रोजाना की भांति ई विद्या वाहिनी में हाजिरी दर्ज हो सके. कुछ विद्यालयों में शिक्षकों का हाजिरी ई विद्या वाहिनी में दर्ज हो रहा है. प्रखंड के शिक्षकों ने इस संबंध में बीइइओ और बीपीओ से शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola