एम्स के पास बाइक स्टैंड से अधेड़ का शव बरामद
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 04 May 2025 8:00 PM
देवीपुर पुलिस ने अधेड़ का शव किया बरामद
देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स मुख्य गेट के सामने अवस्थित मोटरसाइकिल स्टैंड के पास बने झोपड़ी में एक शख्स का शव पुलिस ने बरामद किया है. वहीं, आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान बिहार के झाझा गांव निवासी संतोष कुमार बरनवाल उम्र ( 47 वर्ष) के रूप में हुई है. उधर, मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. बताया गया कि मृतक विगत तीन दिनों से एम्स में इलाज कराने के लिए घूम रहा था. लोगों की मानें तो उसका पेट फूला हुआ था. स्थानीय लोगों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया जटिल होने एवं इमरजेंसी सेवा चालू नहीं रहने पर उसकी मौत हो गयी. साथ ही बताया की स्थानीय ग्रामीण एम्स गेट के सामने फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर चाय एवं नाश्ते की दुकान चलाते हैं. रात्रि आठ बजे के बाद लगभग दुकानें बंद हो जाती है. दुकान बंद होने पर प्रत्येक दिन रात्रि के समय दर्जनों मरीज एवं उनके परिजन सड़क किनारे बने झोपड़ी में रात गुजारते हैं. वहीं, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संगठन मंत्री ओमप्रकाश यादव ने डीसी से एम्स के सामने खाली मैदान में शेड एवं शौचालय बनवाने की मांग की है. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










