श्रीमद्भागवत कथा : शिव विवाह प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर

Updated at : 16 May 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा : शिव विवाह प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर

मधुपुर के पाथरोल काली मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ में हरेक दिन श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है. श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे है.

विज्ञापन

मधुपुर . पाथरोल मां काली मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ स्थल पर भगवान के जयकारे लगाकर श्रद्धालु हरेक दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे है. आचार्चो के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है. शाम में श्रीधाम वृंदावन से आये परम पूज्य प्रकाश चंद महाराज ने शिव विवाह से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रद्धालु भक्तों ने श्रवण किया. शिव विवाह के भजन से पंडाल में उपस्थित श्रद्दालु झूम उठे. इस दौरान कलाकारों ने शिव पार्वती भूत- बैताल की झांकी का शानदार मंचन किया. देर रात देवघर से आयी प्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा ने सुमधुर भजनों से श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की उन्होंने है दुख भंजन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार…, जय जय भैरवी असुर भयावनि, एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा. आदि कई भजनो की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. महायज्ञ को सफल बनाने में कमेटी के दर्जनों सदस्य लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola