मारगोमुंडा : पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सचिव को किया शो-कॉज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा : पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सचिव को  किया शो-कॉज

योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने निकले उपायुक्त, लापरवाह कर्मियों को चेतावनी

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) गांव पंदनियां का बुधवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का व्यापक जायजा लिया. इस क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय पीवीटीजी परिवारों से सीधा संवाद कर उन्हें मिलने वाले राशन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े इन परिवारों तक सरकार की हर योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये. गांव में पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने बीडीओ को क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस दौरान पंदनियां पंचायत सचिवालय बंद पाया गया, जिस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ तत्काल स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, एसडीओ मधुपुर राजीव कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मधुपुर के कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी, बीडीओ शशि संदीप सोरेन, अंचलाधिकारी प्रभात कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि मौजूद थे. ———– पंदनियां में जनकल्याण योजनाओं की हकीकत जांचने पहुंचे डीसी पीवीटीजी गांव पंदनियां पहुंचे उपायुक्त, बोले– योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं पीवीटीजी गांव पहुंचे उपायुक्त, बंद मिला पंचायत सचिवालय तो जतायी नाराजगी राशन, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, पीवीटीजी परिवारों से सीधे रूबरू हुए उपायुक्त उपायुक्त ने मारगोमुंडा का किया दौरा जमीन हकीकत से हुए रुबरु पंदनियां में औचक निरीक्षण: स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola