झारखंड अंडर-19 टीम के लिए देवघर का कृषांक शॉर्ट लिस्ट

जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले देवघर के कृषांक कुमार को शाॅर्ट लिस्ट किया गया है.
देवघर. जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले देवघर के कृषांक कुमार शाॅर्ट लिस्ट किये गये हैं. कृषांक समेत राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 30 खिलाड़ी शार्ट लिस्ट किये गये हैं. आने वाले दिनों में इनमें से 16 खिलाड़ी अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आयेंगे. यह जानकारी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दी. देवघर क्रिकेट एसोसिएशन ने कृष्णांक को टीम में जगह बनाने के लिए शुभकामनाएं दी है. झारखंड कैंप के लिए देवघर टीम से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ था, मगर इनमें से कृषांक को ही शाॅर्ट लिस्ट किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










