देवघर जिले को मिलेगी एक और कार्डियक 108 एंबुलेंस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जल्द ही देवघर को एक और नयी कार्डियक 108 एंबुलेंस दी जायेगी. यदि किसी को हार्ट अटैक की जानकारी मिलती है, तो वहां इस एंबुलेंस को भेजा जाता है. इस एंबुलेंस में वेंटिलेटर, मॉनिटर, रंजीलेटर, वार्मर, ऑक्सीजन समेत अन्य जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर:
देवघर में नियो नेटल एंबुलेंस के साथ चार एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (कार्डियक एंबुलेंस) की सेवा दी जानी थी, जिनमें वर्तमान में दो कार्डियक एंबुलेंस भी चल रही है. तीसरी एंबुलेंस जसीडीह सीएचसी में खराब पड़ी हुई है. यह जानकारी 108 एंबुलेंस के को-ऑर्डिनेटर विनीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि, जल्द ही देवघर को एक और नयी कार्डियक 108 एंबुलेंस दी जायेगी. यदि किसी को हार्ट अटैक की जानकारी मिलती है, तो वहां इस एंबुलेंस को भेजा जाता है. अस्पताल आने वाले हार्ट अटैक के मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने में भी इसका उपयोग किया जाता है. इस एंबुलेंस में वेंटिलेटर, मॉनिटर, रंजीलेटर, वार्मर, ऑक्सीजन समेत अन्य जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि, सरकार ने शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से पहले से ही एक नियोनेटल एंबुलेंस भी संचालित है, जिसमें छोटे बच्चों के लिए वार्मर, ऑक्सीजन समेत अन्य स्वास्थ्य व्यवस्था मौजूद है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










