देवघर के सारठ में झा स्टील फर्नीचर दुकान में डकैती, आभूषण सहित पैसे लूटे

Updated at : 13 Sep 2022 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर के सारठ में झा स्टील फर्नीचर दुकान में डकैती, आभूषण सहित पैसे लूटे

देवघर जिले के सारठ मेन चौक स्थित झा स्टील फर्नीचर में देर रात हथियार से लैस तीन अपराधियों लूटपाट की. अपराधियों ने रिवाल्वर सटा कर आभूषण सहित नगदी की लूट ली. घटना देर रात दो बजे की है.

विज्ञापन

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ मेन चौक स्थित झा स्टील फर्नीचर में देर रात हथियार से लैस तीन अपराधियों लूटपाट की. अपराधियों ने रिवाल्वर सटा कर आभूषण सहित नगदी की लूट ली. घटना देर रात दो बजे की है.

क्या है घटनाक्रम

भुक्तभोगी सचिदानंद झा ने बताया कि वे अपने फर्म में रोज की तरह दुकान बंद कर खाना खा कर सोए. एकाएक देर रात नकाबपोश तीन अपराधी में दो ने हाथों में रिवाल्वर सीने में सटा दिया और एक ने बोला है कि पैसा कहां है. चाभी दो. इसी में एक न कहा कि मार दो इसको. इसके बाद पेचकश से गोदरेज खोल कर उसमें रखे नगद 95 हजार एवं एक अगूंठी तथा हाथों में पहनी दो अगूंठी भी खुलवा कर ले गये. दुकान के गल्ला में रखे 4-5 हजार नगदी भी उन्होंने ले लिया. साथ ही दो एंड्रेड मोबाइल भी ले लिया.

तेज बारिश का उठाया लाभ

घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी. तीनों अपराधी लगभग आधे घंटे तक लूटपाट की. भुक्तभोगी ने बताया कि अपराधी सीढ़ी के रास्ते दुकान में घुसने से पूर्व सीसी टीवी कैमरे में प्लास्टिक डाल दिया था. जाते वक्त वे सीसीटीवी की सीडी ड्राइब मशीन भी खोल कर ले गये. घटना की सूचना देर रात आसपास के लोगो को दी गयी. इसके बाद सारठ थाना प्रभारी शैलेस कुमार,जेएसआई सफरुद्दीन सहित पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola