Deoghar News: सारठ में सड़क दुर्घटना के बाद बवाल, क्रशर प्लांट के गोदाम और ट्रैक्टर को फूंका, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
जला हुआ ट्रैक्टर. फोटो : प्रभात खबर

Deoghar News: देवघर के सारठ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा. आगजनी की. सूचना मिलते ही खागा पुलिस, सारठ पुलिस, चितरा पुलिस और पालाजोरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिरसिया पहाड़ी के पास महेशबथान गांव के एक बाईक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान महेशबथान गांव के सोनाराम मरांडी के पुत्र अजय मरांडी (30) के रूप में हुई है. ग्रामीणों का शक है कि युवक की मौत महेशबथान क्रशर के वाहन की चपेट में आने से हुई है.

विज्ञापन

Deoghar News| सारठ (देवघर), मिथिलेश सिन्हा : देवघर के सारठ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा. ट्रैक्टर में आग लगा दी. क्रशर प्लांट को घेरकर उसके स्टोर रूम में और वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी. इसकी वजह से स्टोर रूम धूं-धूं कर जलने लगा. सूचना मिलते ही खागा पुलिस, सारठ पुलिस, चितरा पुलिस और पालाजोरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी करवाके ट्रैक्टर को जलाया.

सिरसिया पहाड़ी के पास हुई दुर्घटना

घटना शनिवार दोपहर में हुई. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिरसिया पहाड़ी के पास महेशबथान गांव के एक बाईक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान महेशबथान गांव के सोनाराम मरांडी के पुत्र अजय मरांडी (30) के रूप में हुई है. ग्रामीणों का शक है कि युवक की मौत महेशबथान क्रशर के वाहन की चपेट में आने से हुई है.

क्रशर प्लांट के गोदाम में लगी भीषण आग. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

400 से ज्यादा आक्रोशित ग्रामीणों ने की आगजनी

इसके बाद घटनास्थल पर जुटे 400 से ज्यादा आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त रोड से होकर गुजरने वाले सिरसिया क्रशर प्लांट के एक ट्रैक्टर में आग लगा दी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पास में स्थित सिरसिया क्रशर को घेर लिया और क्रशर के स्टोर रूम समेत वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी. काफी मशक्कत के बाद 4 थानों की पुलिस ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया.

क्रशर प्लांट के गोदाम में रखे सारे सामान जल गये. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

Rain Alert: गुमला वालों सावधान! अगले 3 घंटे में गरज और आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

रांची आयेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का समय बदला, जानें नयी तारीख और जगह

Naxal News: ओपेन जेल में रहेगी सरेंडर करने वाली नक्सली सुनीता मुर्मू, मिलेंगे कई लाभ

गुमला में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत, सदर अस्पताल में दहाड़ें मारकर रोये परिजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola