देवघर में घर से निकली 14 साल की नाबालिग गायब, तीन युवकों पर केस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

कमतौल क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग के घर से लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने तीन युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर दरभंगा ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

देवघर ,कमतौल : कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नाबालिग के पिता ने कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बेंता शाहगंज में किराये के मकान में रहने वाले तीन युवकों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले भी नाबालिग को परेशान करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग के पिता पहले सपरिवार बेंता चौक स्थित किराये के मकान में रहते थे. आरोप है कि उस दौरान भी नामजद युवकों द्वारा नाबालिग को परेशान किया जाता था. इसके बाद परिवार अपने पैतृक आवास लौट आया था.

दो सितंबर की सुबह घर से निकली, फिर नहीं लौटी

आवेदन में बताया गया है कि बीते दो सितंबर की सुबह करीब 10 बजे नाबालिग किसी काम से घर से बाहर निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

परिजनों को जानकारी मिली कि नामजद तीनों युवक नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर वाहन से दरभंगा की ओर ले गये हैं. इसके बाद नाबालिग के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी.

यह भी पढ़ें:

कपड़ा दुकान की आड़ में नशे का कारोबार, पालोजोरी में 59 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू किया अनुसंधान

कमतौल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस नाबालिग की बरामदगी के प्रयास में जुटी है..

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola