VIDEO : '10 सालों से कोई पैसा नहीं', पटना का जेपी गोलंबर बना जंतर-मंतर, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों की मांगे, सुनिए

Updated:
विज्ञापन

Patna Protest News : बिहार की राजधानी पटना में नल जल अनुरक्षकों ने डीबीटी भुगतान की मांग को लेकर जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन किया. पिछले 22 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे अनुरक्षक सड़क पर उतर आए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

Patna Protest News : बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को नल जल अनुरक्षकों के प्रदर्शन के कारण JP गोलंबर के आसपास का इलाका आंदोलन का केंद्र बन गया. अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर पिछले 22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षक अब सड़क पर उतर आये हैं. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी JP गोलंबर पर सड़क पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं. प्रदर्शन के कारण फ्रेजर रोड की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खाते में DBT के माध्यम से भुगतान की मांग

नल जल अनुरक्षकों ने खाते में सीधे भुगतान की मांग की है. प्रदर्शनकारियों के अनुसार, विभाग की ओर से तीन तारीख को जारी पत्र को कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर खाते में भुगतान की व्यवस्था की जानी चाहिए. उनका कहना है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण परिवार चलाने और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है.

वर्षों से भुगतान नहीं मिलने का दावा

प्रदर्शन में शामिल एक अनुरक्षक ने दावा किया कि उन्हें पिछले कई वर्षों से भुगतान नहीं मिला है. उनके अनुसार, कुछ लोग वर्ष 2017-18 से नल जल योजना के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक एक रुपये का भुगतान भी नहीं मिला है. हालांकि, भुगतान से जुड़े इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में सुनिए प्रदर्शनकारी क्या कह रहे हैं?

Also Watch : VIDEO : आज निशु है...कल कौन? पटना पहुंची नेहा बोरा ने स्वतंत्र भारद्वाज पर क्या कहा? सुनिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन