दुमका से बेगूसराय जा रही थी शराब की खेप, लखीसराय में 63 कार्टन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार : 2 लग्जरी वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और दो लग्जरी वाहन भी जब्त किए गए हैं.

विज्ञापन

लखीसराय : लखीसराय में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है. बाईपास स्थित बीएड कॉलेज के समीप सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. शराब की तस्करी में इस्तेमाल एक बोलेरो और एक स्कॉर्पियो समेत दो चार पहिया वाहनों को भी जब्त किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर निर्मल कुमार, अवर निरीक्षक और पुलिस बल ने सोमवार सुबह कार्रवाई की. टीम को सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप वाहनों के जरिए ले जायी जा रही है. इसके बाद बाईपास स्थित बीएड कॉलेज के समीप वाहनों की जांच और छापेमारी की गयी.

कार्रवाई के दौरान दो चार पहिया वाहनों से 63 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी.

मैजिक मोमेंट से ऑफिसर चॉइस तक, अलग-अलग ब्रांड की शराब

उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद शराब में अलग-अलग ब्रांड शामिल हैं. जांच के दौरान 750 एमएल की मैजिक मोमेंट की 12 बोतल, 750 एमएल की रॉयल स्टैग की 192 बोतल और 180 एमएल के ऑफिसर चॉइस के 2208 टेट्रा पैक बरामद किये गये.

शराब तस्करी में इस्तेमाल नया मॉडल का एक बोलेरो और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है.

बांका के रहने वाले हैं गिरफ्तार तीनों तस्कर

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बांका जिले के सुईया पहाड़ छिड़ा गांव निवासी बकरीद मियां के पुत्र मुकीम अंसारी, जगतपुर बांका निवासी रोशन यादव के पुत्र दिलीप कुमार और कटहरा बांका निवासी पानेश्वर यादव के पुत्र बम भोला यादव के रूप में हुई है.

उत्पाद विभाग के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि शराब की यह खेप दुमका से बेगूसराय ले जायी जा रही थी.

किंगपिन की तलाश, दो वाहन मौके से फरार

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब तस्करी के पीछे शामिल मुख्य व्यक्ति यानी किंगपिन की तलाश की जा रही है. उससे जुड़े नेटवर्क के बारे में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है.

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शराब से लदे दो अन्य चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गये. फरार वाहनों और उनमें सवार लोगों की तलाश की जा रही है.

कार्रवाई में क्या-क्या मिला

  • 63 कार्टन अंग्रेजी शराब.
  • मैजिक मोमेंट की 12 बोतल.
  • रॉयल स्टैग की 192 बोतल.
  • ऑफिसर चॉइस के 2208 टेट्रा पैक.
  • एक बोलेरो और एक स्कॉर्पियो जब्त.
  • तीन कथित शराब तस्कर गिरफ्तार.
  • शराब की खेप दुमका से बेगूसराय ले जाने की बात सामने आयी.
  • तस्करी के किंगपिन और फरार वाहनों की तलाश जारी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन