एक्शन में हेमंत सोरेन, राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतने के मामले में देवघर सीओ निलंबित

Updated at : 30 Jan 2021 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
एक्शन में हेमंत सोरेन, राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतने के मामले में देवघर सीओ निलंबित

राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतने के मामले में देवघर सीओ निलंबित

विज्ञापन

deogahr news, hemant soren news, Deoghar CO suspend देवघर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर के अंचल अधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर गठित आरोप-पत्र और उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण के आधार पर देवघर उपायुक्त ने भी निलंबित करने की अनुशंसा की थी. उपायुक्त ने अपने मंतव्य में देवघर सीओ के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था.

देवघर के अंचलाधिकारी पर राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतने, देवघर अंचल में पिछले एक साल में किये गये राजस्व संबंधी कार्यों की जांच समिति को सहयोग नहीं करना, बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से अपने कार्यालय एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेश की अवहेलना, कर्तव्यहीनता, आमजनों के प्रति असंवेदनशीलता बरतने तथा विधि व्यवस्था संधारण और आम जनों के कार्यों के निष्पादन में लापरवाही बरतने का आरोप है.

अनिल कुमार सिंह के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर गठित आरोप-पत्र व उपायुक्त के मंतव्य के आलोक में लिया गया निर्णय

देवघर डीसी ने अपने मंतव्य में देवघर सीओ के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था

क्या-क्या है आरोप

राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतना

●देवघर अंचल में पिछले एक साल में किये गये राजस्व संबंधी कार्यों की जांच समिति को सहयोग नहीं करना

●बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से अपने कार्यालय एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहना

●उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेश की अवहेलना, कर्तव्यहीनता और आमजनों के प्रति असंवेदनशीलता बरतना

●विधि व्यवस्था संधारण और आम जनों के कार्यों के निष्पादन में लापरवाही बरतना

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola