deoghar news : दोषियों की गिरफ्तारी के लिए आइएमए ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Published by : RAJIV RANJAN Updated At : 20 Apr 2025 8:57 PM
चिकित्सक डॉ कुंदन कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना की आइएमए ने निंदा की है. साथ ही आइएमए की ओर से एसपी को आवेदन देते हुए आरोपितों की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की मांग की गयी है.
संवाददाता, देवघर : बाजला चौक समीप निजी क्लिनिक में चिकित्सक डॉ कुंदन कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना की आइएमए ने निंदा की है. साथ ही आइएमए की ओर से एसपी को आवेदन देते हुए आरोपितों की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की मांग की गयी है. एसपी से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है. मामले को लेकर राष्ट्रीय आइएमए के उपाध्यक्ष सह देवघर जिला आइएमए के अध्यक्ष डॉ डी तिवारी ने कहा कि घटना निंदनीय है. आइएमए इसका विरोध करता है. घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी 48 घंटे के अंदर हो. साथ ही चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, अन्यथा हमलोग कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर भी जा सकते है. उधर आइएमए की ओर से एसपी को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि रविवार की अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे निजी क्लिनिक में करीब 10-12 लोगों ने चारदीवारी फांद कर डॉ कुंदन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है. मौके पर आइएमए सचिव डॉ गौरी शंकर समेत अन्य थे. हाइलाइट्स डॉ कुंदन के साथ मारपीट का मामला
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










