चेक बाउंस के आरोपित की तलाश, दिल्ली पुलिस पहुंची देवघर

Updated:
विज्ञापन
चेक बाउंस के आरोपित की तलाश, दिल्ली पुलिस पहुंची देवघर

दिल्ली के आनंद विहार थाने की पुलिस चेक बाउंस के आरोपित को खोजने व नोट रिसिव कराने गुरुवार को देवघर पहुंची.

विज्ञापन

देवघर. दिल्ली के आनंद विहार थाने की पुलिस चेक बाउंस के आरोपित को खोजने व नोट रिसिव कराने गुरुवार को देवघर पहुंची. नगर थाने के सहयोग से दिल्ली के आनंद विहार थाने से आये पुलिसकर्मी ने आरोपित के अंकित पते की खोजबीन की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपित के बारे में कोई पता नहीं चल सका. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद विहार थाने की पुलिस को कोर्ट रोड एसपी ऑफिस के समीप निवासी किसी रंजन कुमार सिंह की तलाश है. चेक बाउंस को लेकर आनंद विहार थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. उसी आधार पर आनंदपुर थाने की पुलिस आरोपित को खोजने व उसके विरुद्ध निर्गत नोटिस रिसिव कराने के लिए देवघर आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रमोद कुमार

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. वीरपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola