Deoghar News : फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मधुपुर–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़ैई थाना क्षेत्र के तिलैया मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.
वरीय संवाददाता, देवघर : मधुपुर–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़ैई थाना क्षेत्र के तिलैया मोड़ के समीप रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल किस्कू पिता मैनेजर किस्कू के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक, अनिल अपने गांव के एक साथी के साथ रविवार को मधुपुर के जगदीशपुर में फुटबॉल मैच देखने आया था. मैच देखकर लौटने के क्रम में तिलैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया. हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर बुढ़ैई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को देवघर सदर अस्पताल भेजा. वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद अनिल को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक की जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों को घटना की सूचना दी. देर रात मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. सोमवार सुबह बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. हाइलाइट्स बुढ़ैई थानांतर्गत तिलैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव कर रहने वाला था मृतक अनिल किस्कू फुटबॉल मैच देखकर लौट रहा था अनिल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










