Deoghar News : वेयर हाउस की सुरक्षा और व्यवस्था का डीसी ने किया मुआयना

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : वेयर हाउस की सुरक्षा और व्यवस्था का डीसी ने किया मुआयना

गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

देवघर. गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत प्रणाली, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से जांच की. डीसी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने वेयर हाउस गेट पर लगे सील की जांच की और वहां तैनात जवानों की ड्यूटी रोस्टर का निरीक्षण किया. इस दौरान परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों की समीक्षा करते हुए नियमित रूप से फायरबॉक्स मशीनों की जांच और सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया. निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola