अस्पताल की साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान: डीसी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल की साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान: डीसी

करौं प्रखंड कार्यालय व अस्पताल का डीसी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विज्ञापन

करौं. डीसी शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को करौं प्रखंड कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय के माध्यम से चल रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बारी-बारी से समीक्षा की. अधूरे पड़े विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने निरीक्षण करने के क्रम में साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही. कर्मियों के संबंध में भी जानकारी ली गयी. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के क्रम में व्यापक खामियां मिलीं. एक भी कुपोषित बच्चा कुपोषण वार्ड में एडमिट नहीं पाया गया. लोगों ने डीसी से चिकित्सा प्रभारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवासन नहीं करने की बात कही. इस क्रम में उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, महिला कक्ष, कुपोषण केंद्र आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. वहीं, जिप सदस्य ललन कुमार सिंह ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की. मौके पर डीडीसी पीयूष कुमार, मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार, एसी हीरा कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, बीडीओ हरि उरांव, सीओ ऋषिराज, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार, बीडीएम अमित कुमार, अंचल नाजिर आकाश झा सहित विभाग के पदाधिकारी कर्मी मौजूद थे. — प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग करौं सीएचसी में अव्यवस्था पर भड़के डीसी, कुपोषण वार्ड खाली मिलने पर जतायी नाराजगी कुपोषण केंद्र खाली, स्वास्थ्य कर्मियों के आवासन पर भी उठे सवाल डीसी के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिले मरीज और कर्मी

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola