deoghar news : राशनकार्ड धारकों को शत प्रतिशत इ-केवाइसी कराना सुनिश्चित करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
deoghar news : राशनकार्ड धारकों को शत प्रतिशत इ-केवाइसी कराना सुनिश्चित करें : डीसी

जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से लाभान्वित लाभुकों (पीला कार्ड एवं गुलाबी कार्ड) का शत-प्रतिशत इ-केवाइसी कराना सुनिश्चित करें. उक्त निर्देश डीसी विशाल सागर ने शनिवार को समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से लाभान्वित लाभुकों (पीला कार्ड एवं गुलाबी कार्ड) का शत-प्रतिशत इ-केवाइसी कराना सुनिश्चित करें. साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का आधार लिंक करायें. उक्त निर्देश डीसी विशाल सागर ने शनिवार को समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि बैंक के माध्यम से भी आधार सीडिंग कराना सुनिश्चित करें. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अधिकारियों को डीसी ने मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभुकों का आधार लिंक करने का निर्देश दिया. यही नहीं प्रखंडवार वैसे लाभुकों को चिन्हित करें, जिनको योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, ताकि वैसे लाभुकों का बैंक के माध्यम से आधार सीडिंग कराया जा सके. वैसे लाभुक जो योजना के लाभ की अहर्ता नहीं रखते हैं उन सभी को चिन्हित कर कार्रवाई करें. डीसी ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए अब राशन कार्ड और आधार कार्ड दोनों अनिवार्य होंगे. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, डीपीओ मुकेश कुमार, निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सरिता भारती, यूआइडी पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे. हाइलाइट्स -मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का करें आधार लिंक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola