ePaper

Deoghar News : जनता दरबार में डीसी ने सुनी समस्याएं, दिया त्वरित समाधान का निर्देश

Updated at : 03 Jul 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : जनता दरबार में डीसी ने सुनी समस्याएं, दिया त्वरित समाधान का निर्देश

समाहरणालय में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

विज्ञापन

देवघर. समाहरणालय में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. समस्याओं को जानने के बाद डीसी ने कहा कि संज्ञान में आये सभी मामलों की जांच करवा कर त्वरित कार्रवाई होगी. डीसी ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट डीसी कार्यालय को समर्पित करें. जनता दरबार में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, सेविका की नियुक्ति, स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से जुड़े मामलों से डीसी को अवगत कराया. जनता दरबार में कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola