आंधी-पानी से जंगल में गिरे दर्जनों पेड़, लाखों की क्षति

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
आंधी-पानी से जंगल में गिरे दर्जनों पेड़, लाखों की क्षति

करौं प्रखंड क्षेत्र में अचानक आये तेज हवा से हुआ नुकसान

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र में अचानक आये आंधी-पानी से विभिन्न इलाकों में दर्जनों पेड़ गिर गये. शाम को चली तेज आंधी और बारिश से सिरियां जंगल में कई एकड़ में लगे पेड़ धराशायी हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार इन पेड़ों की कीमत लाखों रुपये में बतायी जा रही है. पेड़ गिरने के बाद उनके रख-रखाव और सुरक्षा को लेकर वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. इसके कारण जंगल से गिरे पेड़ों को लोग जलावन के लिए काट-काट कर ले जा रहे हैं. सीमावर्ती जामताड़ा जिला के तेलियाडीह, मातकमटांड़, डूंगरूडीह, फोफनाद, बालमो और बारिडीह समेत कई गांवों के लोग जंगल से गिरे पेड़ों को ले जाते देखे गये. ग्रामीणों का कहना है कि जब जंगल में पौधरोपण के दौरान बीट की खुदाई की जाती है, तो वह पर्याप्त गहराई तक नहीं की जाती. इसके कारण पेड़ों की जड़ें मजबूत नहीं हो पातीं और हल्की हवा-पानी में ही पेड़ गिर जाते हैं. पेड़ों के गिरने से वन विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की बात कही जा रही है. स्थानीय लोगों ने विभाग से गिरे पेड़ों के संरक्षण और जंगल की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. हाइलार्ट्स : सिरियां जंगल में आंधी का कहर, गिरे पेड़ जलावन के लिए ले जा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola