बाइक के धक्के से साइकिल सवार घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 7:58 PM
जसीडीह थाना के समीप शुक्रवार की रात को बाइक ने साइकिल में धक्का मार दिया. इस घटना में साइकिल सवार कुली थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव निवासी जामुन भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना के समीप शुक्रवार की रात को बाइक ने साइकिल में धक्का मार दिया. इस घटना में साइकिल सवार कुली थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव निवासी जामुन भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि बाइक सवार जसीडीह बाजार निवासी सूरज कुमार को भी चोट लगी है. उसे सीएचसी में प्राथमिक इलाके के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, जामुन शुक्रवार की रात को अपने घर से साइकिल से जसीडीह स्टेशन ड्यूटी पर जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान पर हीरो स्पलेंडर प्लस (जेएच 15डी 2234) बाइक के चालक ने तेज व लापरवाही गति से चलाते हुए धक्का मार दिया. इससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही थाना से एएसआइ लक्ष्मण तुरी जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और घायल को अस्पताल ले गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










