Deoghar news : अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 29 Dec 2025 8:11 PM

विज्ञापन

साइबर थाने की छापेमारी टीम ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से कैशबैक का लालच देकर ठगी करने वाले पांच साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से कैशबैक का लालच देकर ठगी करने वाले पांच साइबर आरोपितों को साइबर थाने की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में 28 दिसंबर को सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करहैया जंगल में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से मधुपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव निवासी सिटू कुमार, पालोजोरी थाना क्षेत्र के जरगड़ी गांव निवासी राजू अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी सुलेमान अंसारी, पिंडारी गांव निवासी मो फुरकान व गोबरशाला गांव निवासी संदीप महरा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन लोगों के पास से छह मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ विशेश्वर कुमार और सारठ थाने की पुलिस टीम सहित सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक देवघर जिले में साइबर ठगी के 781 आरोपित गिरफ्तार किये जा चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से 960 मोबाइल फोन और 1212 सिम कार्ड बरामद किये हैं, जिसमें 280 प्रतिबिंब एप पर अपलोड सिम बरामद हुए हैं. ॰पुलिस ने आरोपितों को सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करहैया जंगल से गिरफ्तार किया ॰आरोपितों के पास से छह मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola