Cyber Fraud: फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए 44 लाख रुपये की ठगी, देवघर से धराया युवक

Updated:
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड

Cyber Fraud: फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने का झांसा देकर 44 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी युवक को देवघर से गिरफ्तार किया गया है. युवक ने व्हाट्सएप के जरिए लोगों को CANTILLON नामक एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने का झांसा देकर लाखों की ठगी की.

विज्ञापन

Cyber Fraud: फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने का झांसा देकर 44 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी युवक को देवघर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान देवघर निवासी मुकेश अखौरी के 19 वर्षीय पुत्र यशवर्धन कुमार के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है. मौके से एक मोबाइल, दो सिम कार्ड, बैंक खाता और केस से जुड़े व्हाट्सएप चैट बरामद किये गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए लोगों को लगाया चूना

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक ने व्हाट्सएप के जरिए लोगों को CANTILLON नामक एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने का झांसा दिया. इस ऐप पर नकली मुनाफा दिखाकर लोगों को यह विश्वास दिलाया गया कि उन्हें निवेश पर असली रिटर्न मिलेगा. और इस तरह युवक ने लोगों को अपने जाल में फंसा कर कुल 44 लाख रुपये ठग लिए. यह रकम अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

साइबर हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

व्हाट्सएप, टेलीग्राम या गूगल के माध्यम से भेजे जाने वाले निवेश से संबंधित विज्ञापन के लिंक पर क्लिक न करें, न ही लिंक के माध्यम से किसी वेब पोर्टल पर Register करें. अगर आप किसी फ्रॉड के शिकार हो गए है तो इसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: रांची में दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, पंडाल देख भड़के लोग

Ranchi Durga Puja pandal: आज सीएम हेमंत सोरेन करेंगे इन पूजा पंडालों का उद्घाटन, तैयारियां पूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola