ePaper

सीआरपीएफ के डीआइजी ने लिया स्कूली भवनों का जायजा

Updated at : 03 May 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ के डीआइजी ने लिया स्कूली भवनों का जायजा

सीआरपीएफ-21वीं बटालियन के डीआइजी जयदेव केसरी ने अपनी टीम के साथ मोहनपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का जायजा लिया.

विज्ञापन

देवघर. लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए देवघर व गोड्डा जिले में बड़े पैमाने पर सीआरपीएफ बटालियन को चुनाव ड्यूटी में लगाया जायेगा. इस दौरान सीआरपीएफ जवानों को संवेदनशील बूथों व मतदान के पश्चात स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात किया जायेगा. शुक्रवार को सीआरपीएफ-21वीं बटालियन के डीआइजी जयदेव केसरी ने अपनी टीम के साथ मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर हाइस्कूल, चूल्हिया हाइस्कूल, घोरमारा व मोहनपुर हाट इलाके का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों व स्कूल प्रशासन से जुड़े पदाधिकारियों को वोटिंग की तिथि से पहले बूथों में पानी-बिजली की व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिया. मौके पर मोहनपुर हाइस्कूल के प्राचार्य पुरुषोत्तम चौधरी, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन, टेंट व बिजली की व्यवस्था करने वाले विभागीय संवेदकों की टीम, सीआरपीएफ टीम के अभिजीत, असगर व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola