ePaper

देवघर : चेन छिनतई के प्रयास में बदमाश धराया, लोगों ने कर दी धुनाई

Updated at : 26 Jan 2024 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : चेन छिनतई के प्रयास में बदमाश धराया, लोगों ने कर दी धुनाई

महिला द्वारा शोर मचाने पर एक बदमाश चेन छिनतई करने के ही प्रयास में स्कूटी से उतर कर भाग खड़ा हुआ, जबकि दूसरा बदमाश स्कूटी लेकर भागने के प्रयास में पटेल चौक के समीप एक मैजिक से टकरा कर गिर गया.

विज्ञापन

देवघर नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप गुरुवार की शाम करीब आठ बजे चेन छिनतई का प्रयास करते एक लाल रंग की स्कूटी पर सवार बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिस महिला की चेन छिनतई का प्रयास किया गया, उसने भी बदमाशों की पिटाई की. नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला पैदल मंदिर से निकल कर पटेल चौक की तरफ आ रही थी. उसी दौरान लाल स्कूटी सवार दो बदमाश उसके गले से चेन छीनने का प्रयास किया. इस दौरान महिला के शोर मचाने के बाद बदमाश चेन छीन नहीं सके. वहीं महिला द्वारा शोर मचाने पर एक बदमाश चेन छिनतई करने के ही प्रयास में स्कूटी से उतर कर भाग खड़ा हुआ, जबकि दूसरा बदमाश स्कूटी लेकर भागने के प्रयास में पटेल चौक के समीप एक मैजिक से टकरा कर गिर गया. घटना को देख आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा, तो भीड़ जमा हो गयी. उसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी धुनाई भी कर दी. इस बीच कुछ लोग बीच-बचाव करने लगे, तो बदमाश मौका पाकर अपनी स्कूटी लेकर सब्जी मंडी के रास्ते भाग निकले. स्थानीय लोगों ने नगर थाना को सूचना दी, मगर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे.

राहगीर से मोबाइल छिनतई

देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीता होटल के समीप स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गुरुवार की रात करीब 8.20 बजे एक राहगीर से उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गये. इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने स्कूटी का नंबर-जेएच-15/4664 नोट कर लिया. पीड़ित व्यक्ति ने शोर भी मचाया, मगर तब तक स्कूटी सवार दोनों बदमाश भुरभुरा मोड़ की ओर भाग निकले. घटना के संबंध में पोखनाटिल्हा निवासी पीड़ित दिनेश मिश्रा ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दे दी है. पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुट गयी है.

Also Read: देवघर : बाबा मंदिर के सौ मीटर दायरे को तंबाकू मुक्त जोन करने की तैयारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola