असंवैधानिक कार्य कर रही है भाजपा : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
असंवैधानिक कार्य कर रही है भाजपा : कांग्रेस

सारवां में कांग्रेस चलाया वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड अंतर्गत जियाखाड़ा पंचायत में कांग्रेस ने बुधवार को वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान सारवां वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र प्रसाद राय ने की. वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुंद दास, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल की देखरेख में सैकड़ों लोगों से राहुल गांधी के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया. मौके पर जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार असंवैधानिक कार्य कर रही है जो आने वाले समय में बहुत ही घातक होगा. उन्होंने कहा कि संविधान में प्रदत्त हर वयस्क नागरिकों को मत देने का समान अधिकार दिया गया था. जिसे छीनने का काम किया जा रहा है. कहा कि देश के नागरिकों को दो भागों में बांटकर भाजपा समर्थक और गैर भाजपा समर्थक को चिह्नित कर चुनाव आयोग जैसी सरकारी एजेंसियों के सहयोग से गैर भाजपाइयों के मताधिकार का हक छिनने के लिए उनका नाम बड़े पैमाने पर डिलीट किया जा रहा है. इसमें अधिकतर गरीब, मजदूर और कमजोर वर्ग शिकार हो रहे हैं. इसीलिए इस असंवैधानिक कार्य पर लगाम लगाने के लिए आपका सहयोग जरूरी है. उन्होंने लोगों से हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर वाहिद मियां, महावीर महतो, बिनोद ठाकुर, अख्तर मियां, मंजीत राउत, दिगंबर बर्मा, राजगद्दी राउत, रामदेव ठाकुर, जमशेद मिंया, पिंकू राउत, कयूम मिंया, मदन राय आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सारवां में कांग्रेस चलाया वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola