पालोजोरी में कांग्रेसियों ने जोसाई मरांडी का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी में कांग्रेसियों ने जोसाई मरांडी का किया स्वागत

आने वाला दिन कांग्रेस पार्टी का-आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोसाई मरांडी

विज्ञापन

पालोजोरी. पालोजोरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोसाई मरांडी ने बैठक की. शुक्रवार को पालोजोरी के रास्ते सरैयाहाट जाने के क्रम में आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर के लिए पालोजोरी में रुके. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस पार्टी का है. पर जरूरत है कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक संगठन को मजबूती प्रदान करने की. साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का टिप्स भी दिया. वहीं एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पालोजोरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड संयोजक डॉ सिराज अंसारी के अगुवाई में मिथिलेश कुमार, नियामत अंसारी, अबुतालिब अंसारी, इलयास अंसारी, सोनाराम मुर्मू, सुल्तान अंसारी, शमशेर अंसारी, अनिस रजा, इसराइल अंसारी, तस्लीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, सकील अंसारी, कृष्णा मंडल, सरफराज अहमद, लालू अंसारी आदि मौजूद थे. —————- कांग्रेस के आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मजबूती के दिये टिप्स

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola