बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कांग्रेसियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कांग्रेसियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

देवघर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से “संवाद सह बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन. नगर अध्यक्ष रवि केसरी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. देवघर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से “संवाद सह बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन नगर अध्यक्ष रवि केसरी की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में हुई. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम में देवघर जिला प्रभारी रवींद्र झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है. उन्होंने बीएलए-2 सदस्यों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया. प्रशिक्षक मुदस्सर खान ने बीएलए-2 के कार्यों, मतदाता सूची की निगरानी, नये मतदाताओं को जोड़ने तथा बूथ प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी. कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया. मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ मुन्नम संजय, प्रदेश सचिव उदय प्रकाश, प्रदेश को-ऑर्डिनेटर अवधेश प्रजापति, मुकुंद दास, दिनेशानंद झा, बृजभूषण राम, पंजाबी रावत, अमरेंद्र कुमार सोना आदि उपस्थित थे. ॰देवघर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से “संवाद सह बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन ॰नगर अध्यक्ष रवि केसरी ने की प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता

विज्ञापन
विजय कुमार

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola