Deoghar News : संगठन सृजन अभियान को मजबूती देने व जिलाध्यक्ष के चयन में पूरी पारदर्शिता पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : संगठन सृजन अभियान को मजबूती देने व जिलाध्यक्ष के चयन में पूरी पारदर्शिता पर जोर

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह तथा दादर नगर हवेली के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह साहेबगंज पर्यवेक्षक प्रभु टोकिया ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणि शंकर से उनके देवघर स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह तथा दादर नगर हवेली के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह साहेबगंज पर्यवेक्षक प्रभु टोकिया ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणि शंकर से उनके देवघर स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. तीनों नेताओं ने संगठन सृजन अभियान को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विशेष रूप से देवघर, गोड्डा व साहेबगंज जिले में कांग्रेस संगठन को धारदार बनाने पर जोर दिया गया. मंत्री सह साहिबगंज की जिला प्रभारी दीपिका ने कहा कि साहेबगंज जिले में पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं पर्यवेक्षक प्रभु टोकिया ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी की नयी सोच के तहत वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को जिला पर्यवेक्षक बनाया जा रहा है, जिससे जिला अध्यक्ष का चयन पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ हो रहा है. मणिशंकर ने बताया कि 15 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजू साहेबगंज दौरे के क्रम में देवघर आयेंगे. वे 15 से 21 सितंबर तक विभिन्न प्रखंडों में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे, जिनमें सरैयाहाट, बरहरवा, पाकुड़, दुमका आदि शामिल हैं. इसका उद्देश्य ग्रामीण कांग्रेस संगठन को मजबूती देना है. हाइलाइट्स कांग्रेस नेता मणिशंकर के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात में हुई चर्चा 15 को साहिबगंज आयेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola