दबे कुचले, गरीब-मजदूरों का वोटर लिस्ट से काटा गया नाम : बादल पत्रलेख

Updated:
विज्ञापन
दबे कुचले, गरीब-मजदूरों का वोटर लिस्ट से काटा गया नाम : बादल पत्रलेख

सारवां में कांग्रेस प्रखंड कमेटी की हुई बैठक

विज्ञापन

सारवां. कांग्रेस के वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के सफल संचालन को लेकर रविवार को भंडारों में उपेंद्र राय की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई. इस दौरान देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ आवश्यक पार्टी के अभियान को लेकर रणनीति बनायी. वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास का पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. वहीं, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भाजपा व चुनाव आयोग पर मतदाता सूची के साथ गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एसआईआर(विशेष गहन पुनरीक्षण) की आड़ में अपने पक्ष के मतदाताओं को चिह्नित करके बड़े ही सरल प्रक्रिया से उनके नाम को जोड़ा गया. जबकि गैर भाजपाई वोटर जो गरीब, मजदूर, किसान, अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक हैं उनके नामों को काफी संख्या में हटाया गया. उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और चुनाव आयोग का ऐसा खेल देखने को मिला कि विगत लोकसभा चुनाव यानी एक वर्ष पूर्व बिहार में कुल 7 करोड़ 72 लाख मतदाता थे. एसआईआर के माध्यम से 21.53 लाख नये मतदाताओं का नाम जोड़ा गया. नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के बावजूद अवशेष मतदाता घटकर 7.42 करोड़ बच गये. नये नाम के जोड़ने के बावजूद भी कुल मतदाताओं में 32 लाख मतदाता का नाम घट गया है. जबकि चुनाव आयोग से टोटल हटाए गए मतदाताओं की सूची मांगी जाती है तो वह देने से इनकार करते हैं. वहीं, जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने कहा कि सारवां प्रखंड में कांग्रेस संगठन के दृष्टि से मजबूत है और हर प्रखंड से 10 लाख हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य रखा गया. हर कोई अपनी जिम्मेदारी लेकर अपना कर्तव्य समझते हुए इसे पूरा करेंगे. वहीं, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष नरेश यादव, दिवाकर पासवान, मौलाना रियासत, मुबारक अंसारी, रियासत अली, कामदेव रवानी आदि ने संबोधित किया. मौके पर दीपक झा, जय राम सिंह, प्रणव सिंह, चंकू दास, कांग्रेस यादव, कन्हैया यादव, लाल यादव, रविकांत पत्रलेख, शाहबाज आलम, वाहिद मियां, अख्तर अंसारी, धीरेंद्र झा, मदन कुमार राय, जफर आलम, अशोक यादव, सुधांशु शेखर, वीरेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, सुनीता देवी, टंकी बर्मा आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सारवां में कांग्रेस प्रखंड कमेटी की हुई बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola