कलर बेल्ट टेस्ट में पास हुए बच्चों को दिया सर्टिफिकेट
Published by : BALRAM Updated At : 05 May 2025 8:49 PM
मधुपुर में 32 बच्चों को दिया गया कलर बेल्ट सर्टिफिकेट
मधुपुर. स्थानीय डाक बंगला मैदान में चल रहे राज ताइक्वांडो अकादमी के तत्वावधान में बच्चों को येलो, ग्रीन व रेड वन बेल्ट दिया गया. इस दौरान अकादमी के कुल 32 बच्चों ने बेल्ट टेस्ट में भाग लिया, जिसमें 20 बच्चों ने येलो बेल्ट का टेस्ट दिया. 11 बच्चों ने ग्रीन बेल्ट का टेस्ट दिया व एक बच्ची ने रेड वन का टेस्ट दिया. अकादमी के कोच राज मंडल ने बताया कि वह निरंतर प्रयास कर रहे है कि बच्चों को ताइक्वांडो के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन किया. देवघर जिला ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव दीपक मेसी ने बताया कि अकेडमी उनके ही यूनिट का एक हिस्सा है. दीपक मेसी, गुड्डू दुबे, शाहिद सर, सुष्मिता चक्रवर्ती, ताहिर अंसारी व अनिल मुर्मू ने बच्चों को सर्टिफिकेट व बेल्ट बांधकर सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










