Deoghar news : नियमित रूप से कॉलेज नहीं आने वाले छात्र- छात्राएं नहीं दे सकेंगे आंतरिक परीक्षा

महाविद्यालय में शैक्षणिक समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कई निर्णय लिए गये. वहीं प्रभारी प्राचार्य ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की है.
मधुपुर . स्थानीय महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को शैक्षणिक समिति की बैठक प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णय की समीक्षा की गयी. महाविद्यालय परिसर के शैक्षणिक माहौल को बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक छात्र छात्राओं की भागीदारी कैसे बढ़े इस विषय पर चर्चा की गयी, साथ ही जो छात्र- छात्राएं महाविद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होंगे. उन्हें आंतरिक परीक्षा में बैठने से वंचित करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में महाविद्यालय में इग्नू केंद्र खोलने की दिशा में तीव्र गति से कार्य करने का निर्णय लिया गया. पूर्ववर्ती छात्र समिति का पंजीयन राज्य सरकार से कराने का निर्णय लिया गया. ताकि नैक द्वितीय चक्र प्रत्यायन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके. महाविद्यालय के सभी समितियो के पुनर्गठन व समय-समय पर बैठक करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि महाविद्यालय के मधुप वार्षिक पत्रिका की द्वितीय संस्करण के लिए इच्छुक अध्यनरत सभी विद्यार्थी अपने आलेख 15 अक्तूबर तक महाविद्यालय में संगीता कुमारी के पास जमा कर सकते है. प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से कॉलेज भेजें. ताकि शिक्षकों के ज्ञान व अनुभव से वह लाभान्वित हो सके. बैठक में डॉ रंजीत कुमार, डॉ अनीता गुआ हेंब्रम, महेंद्र एक्का, प्रेम रोशनी एक्का, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ उत्तम कुमार शुक्ला, रंजीत कुमार प्रसाद, होरेन हाॅसदा, आशुतोष कुमार, डॉ येतेंद्र प्रसाद झा, अनूप लाल सोरेन, उमेश कुमार, डॉ अनुसुईया कुमारी, संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, डॉ मनीष मधु बिलॉन्ग, रामचंद्र झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




