Deoghar news : छापेमारी करने गये सुरक्षा बलों पर हमला, पत्थर लगने से सिक्योरिटी इंस्पेक्टर घायल

Updated at : 11 Mar 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : छापेमारी करने गये सुरक्षा बलों पर हमला, पत्थर लगने से सिक्योरिटी इंस्पेक्टर घायल

चितरा-जामताड़ा रोड पर सोरेनपाड़ा गांव के पस छापेमारी करने गयी टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया. टीम कोयला चोरी रोकने के लिए अभियान चला रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा. चितरा-जामताड़ा मुख्य सड़क स्थित बांझीकेन व सोरेनपाड़ा गांव के आसपास छापेमारी करने गयी टीम पर असामाजिक तत्वों के हमला करने का मामला सामने आया है. छापेमारी टीम से मिली जानकारी के अनुसार जब सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की तो अचानक से लाठी, डंडे से लैस लोगों ने हमला करने के लिए दौड़़ाना शुरु कर दिया. छापेमारी टीम में इसीएल सिक्योरिटी, सीआइएसएफ, चितरा पुलिस व जामताड़ा जिला के बिंदापाथर पुलिस कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से छापेमारी के लिए पहुंची थी. टीम ने कार्रवाई में लगभग 77 टन अवैध कोयला जब्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार कोयला चोरों के भारी संख्या में कोयले को झाड़ियों व अन्य गड्ढों में छूपाकर रखा जाता था, जिसके खिलाफ समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाता है. छापेमारी अभियान दोपहर से लेकर शाम तक चली. कोयला अधिक मात्रा में होने के कारण जेसीबी मशीन मंगवायी गयी, जिसके बाद वाहनों में लोड कराया गया. इस दौरान भी टीम को कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. इस मौके पर सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा, अनूप कुमार, अब्दुल समद, सतीश अंबष्ट, सी आई एस एफ इंस्पेक्टर कौशिक सा, एस आई ललित यादव, बिंदापाथर थाना के एस आई जय किरण पासवान व टीम छापेमारी में शामिल थे.

मामला बिगड़ने पर टीम ने हेडक्वार्टर से मंगाया अतिरिक्त सुरक्षा बल

घटना के संबंध में इसीएल के सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा ने बताया कि जब छापेमारी दल के साथ कोयला छापेमारी करने के लिए पहुंची तो सैंकड़ों की संख्या में असामाजिक तत्व लाठी डंडे से लैस होकर दौड़ाने लगे. इस दौरान उनमें से कई लोगों ने पत्थरबाजी भी की, जिससे इसीएल के सिक्योरिटी इंस्पेक्टर अनूप कुमार जख्मी हो गये. उन्होंने कहा कि ज्यादा संख्या में असामाजिक तत्वों को देखते हुए बिंदापाथर पुलिस को भी सूचना दी गयी, साथ ही हेडक्वार्टर से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया. वहीं ज्यादा संख्या में सीआइएसएफ, सुरक्षा बलों व पुलिस को देखते हुए सभी असामाजिक तत्वों के लोग भाग गये.

॰संयुक्त छापेमारी अभियान में 77 टन अवैध कोयला किया जब्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NIRANJAN KUMAR

लेखक के बारे में

By NIRANJAN KUMAR

NIRANJAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola