छात्र-छात्राओं को प्रश्न मंच की उपयोगिता व उद्देश्य से कराया अवगत

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को प्रश्न मंच की उपयोगिता व उद्देश्य से कराया अवगत

संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंग्रेजी, संस्कृत, संस्कृति बोधमाला, वैदिक गणित, संगणक व विज्ञान की प्रतियोगिताएं हुई. प्रतियोगिता को तीन वर्गों शिशु, बाल व किशोर वर्ग में विभाजित किया गया था. प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के संरक्षक शिवकुमार बथवाल, अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्रा व प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने किया. प्रतियोगिता में विज्ञान किशोर वर्ग और संगणक के शिशु वर्ग को छोड़कर महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहे. जबकि उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुंडा दूसरे स्थान पर रहा. सरस्वती शिशु मंदिर चपरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के समापन सत्र में मंचासीन पदाधिकारी ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. वहीं, प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को प्रश्न मंच की उपयोगिता व उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी. अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम ने विराम लिया. वहीं, कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार तिवारी व संयोजन देवाशीष चटर्जी ने किया. मौके पर उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुंडा के प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर चपरी के प्रधानाचार्य तथा अन्य कई स्कूलों के संरक्षक आचार्य, स्वीटी मिश्रा, सच्चिदानंद देव सिंह, विकास पांडे, मार्कण्डेय ठाकुर, रवि कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola