छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

शिशु मंदिर में नप द्वारा चलाया गया स्वच्छता जागरुकता अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान को लेकर छात्रों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर नप कर्मियों की ओर से छात्रों को सफाई रखने व अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने की जानकारी दी गयी. बताया गया कि स्वस्थ समाज की कल्पना तभी की जा सकती है. जब तक अपने आसपास सफाई हो. इससे होने से गंभीर बीमारी होने का डर बना रहता है. मौके पर सफाई निरीक्षक आनंद पासवान, फील्ड सुपरवाइजर मिथुन प्रसाद रवानी, अमरजीत पासवान, सदन रावत, संजय कुमार, मनीष कुमार, अशफाक अंसारी, औरंगजेब अंसारी, भूपेंद्र भगत समेत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य शिव नाथ झा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola