ePaper

11वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर गैंग रेप, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 10 Aug 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
11वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर गैंग रेप, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के अनुसार, सभी आरोपियों ने उसे पकड़ कर जबरन जंगल में ले गये और सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जसीडीह :

जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के अनुसार, सभी आरोपियों ने उसे पकड़ कर जबरन जंगल में ले गये और सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया. मामले में पीड़िता के बयान पर थाना क्षेत्र के कोल्हाबाद निवासी करण कुमार, प्रमोद कुमार मंडल, रोहिणी निवासी सुमन राउत व लव राउत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा कि वह सत्संग कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती है. 26 दिसंबर 2023 को अपने घर से रोहिणी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी क्रम में रास्ते पर उक्त सभी आरोपी ने मिलकर पकड़ लिया और जबरन जंगल की ओर ले गये. जंगल में सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया. इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि अगर इसकी जानकारी किसी को दी, तो जान से मार देंगे. इससे वह डर गयी और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी. पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी करण कुमार शादी का झांसा देकर जबरन यौन शोषण करता रहा. इसका विरोध पीड़िता द्वारा की जाती थी, तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और जान मारने की धमकी देने लगा था. आरोपी ने दो अगस्त को नाबालिग को जबरन गर्भपात होने की दवा खिला दी. इससे वह बीमार हो गयी, तो पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दी. घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola