शहर को स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी : दरक्शां परवीन

Updated at : 18 Mar 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी : दरक्शां परवीन

नगर परिषद में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद कार्यालय सभागार में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज व 23 वार्ड पार्षदों को कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह के उपरांत अध्यक्ष दरक्शां परवीन व उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने अपने कार्यालय में सभी वार्ड पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस खाका तैयार करने को लेकर पार्षदों के साथ चर्चा हुई. बैठक में आगामी प्रमुख त्योहारों ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा और छठ को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के पदाधिकारी से सफाई और विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली गयी. पर्व शुरू होने से पूर्व सभी कार्यों को चाक-चौबंद करने के सख्त निर्देश दिया. दरक्शां परवीन ने शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हम सब मिलकर शहर की तस्वीर बदलेंगे और विकास को प्राथमिकता देंगे. वहीं, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने शहर की जटिल समस्याओं, विशेषकर पेयजल संकट और साफ-सफाई की चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर शीघ्र ही एक विशेष बैठक बुलाकर ठोस समाधान निकाला जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि त्योहारों को देखते हुए वार्ड पार्षदों की देखरेख में सफाई अभियान तेज कर दिया गया है. मौके पर रूही परवीन, मंजू देवी, शाहिद इम्तियाज, मो. सैफी, मो. नौशाद, राशिद खान, गौरव कुमार, शकीला खातून, रमेश दास, जरीफा खातून, गौतम वर्मा, मो. रिजवान, सोनी देवी, शबनम अंसारी, राजेश कुमार दास, सुनीता सिंह, मुकेश मरांडी सहित अमेरिका यादव, अजय सिंह, नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम, कनीय अभियंता दिलीप यादव आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : नगर परिषद में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola